Advertisement

बीडीओ द्वारा बेरमो प्रखंड कार्यालय में जनता दरबार व् छात्राओं के बीच साइकिल वितरण

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड कार्यालय में 22 अगस्त को जनता दरबार लगाकर आमजनों की समस्याओं का समाधान किया गया। इस अवसर पर बीडीओ द्वारा प्रखंड कार्यालय परिसर में स्कूली छात्राओं के बीच साइकिल वितरण किया गया।

ज्ञात हो कि, बोकारो जिला उपायुक्त अजय नाथ झा के निर्देशानुसार प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को जनता दरबार लगाकर आम जनों की समस्याओं का समाधान करने को लेकर 22 अगस्त को बेरमो के प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया।

जनता दरबार में रहिवासी उपस्थित होकर अपनी शिकायतों को बीडीओ के समक्ष रखा। प्राप्त शिकायतों व् आवेदनों पर संबंधित पदाधिकारी/ कर्मी से कठिनाइयों का त्वरित कार्रवाई करते हुए निष्पादन किया गया। इस मौके पर बीडीओ मुकेश कुमार, प्रभारी प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी मिथिलेश कुमार पांडेय, प्रधान सहायक पुनय विनय खलको, सुभाष महतो, प्रदीप कुमार यादव, अनामिका कुमारी, सुनीता कुमारी, उपेल कुमारी, धनंजय कुमार पाठक, शोएब अंसारी, उत्तम कुमार दास, परमेश्वर महतो सहित दर्जनों फरियादी उपस्थित थे।

एक अन्य जानकारी के अनुसार बेरमो प्रखंड कार्यालय परिसर में 22 अगस्त को प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार द्वारा छात्राओं के बीच साइकिल वितरण किया गया।
बताया जाता है कि झारखंड सरकार के कल्याण विभाग द्वारा प्रदत्त कुल 53 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरण किया गया, जिसमें उत्क्रमित उच्च विद्यालय कुरपनिया, मध्य विद्यालय जारंगडीह सहित सुभाष नगर, फुसरो बाजार, संडे बाजार, कारो तथा ढोरी के छात्र, छात्रा एवं प्रधानाध्यापक उपस्थित थे।

इसके अलावा प्रखंड कार्यालय सभागार में आयोजित पोषण भी पढ़ाई भी प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन 22 अगस्त को बाल विकास परियोजना पदाधिकारी बेरमो गीता सोय की अध्यक्षता में सेक्टर 1 और सेक्टर 4 की सभी सेविकाओं को प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर महिला पर्यवेक्षिका मुक्ति कुमारी और रेखा कुमारी के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविका, सहायिका आदि को बच्चों की उचित देखभाल, उसके पोषण आहार, स्वास्थ्य संबंधी देखभाल आदि का प्रशिक्षण दिया गया।

मौके पर रीता देवी, ज्योति कुमारी, अर्चना देवी, सविता देवी, जानकी देवी सहित ट्रेनिंग में अन्य सभी सेविकाएं उपस्थित थी। उक्त जानकारी प्रखंड कर्मी प्रकाश कुमार तथा सीडीपीओ कार्यालय कर्मी गौरव सिन्हा ने संयुक्त रूप से दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *