प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) संतोष कुमार महतो ने 18 जनवरी को अपराह्न प्रखंड के हद में अंगवाली उत्तरी पंचायत में संचालित विधवाशनि अक्षय ट्रस्ट से जुड़े महिला, पुरुष सदस्यों के बीच बढ़ते ठंड को देखते हुए कंबल का वितरण किया।
बताया गया कि आज यहां 27 जरूरतमंदो के बीच कंबल का वितरण बीडीओ महतो द्वारा किया गया। मौके पर प्रखंड के बीपीओ प्रमोद कुमार शर्मा, पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, झामुमो प्रखंड सचिव ललन कुमार सोनी, पंचायत अध्यक्ष बुधन रजवार, विधवाशनि ट्रस्ट के नरेश कपरदार, प्रखंड कार्यालय के असगर अंसारी, अमर मिश्रा आदि उपस्थित थे।

एक अन्य समाचार के अनुसार बीडीओ महतो ने पूरी टीम के साथ अंगवाली में सीसीएल ढोरी क्षेत्र के सौजन्य से निर्माणाधीन छह करोड़ की लागत से बन रहे दुमंजिला कायाकल्प विद्यालय का भी निरीक्षण किया।
![]()













Leave a Reply