एस.पी.सक्सेना/गिरिडीह(झारखंड)। गिरिडीह जिला (Giridih district)उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा (Deputy commissioner Rahul Kumar sinha) के निर्देशानुसार बढ़ते ठंड एवं शीतलहर को देखते हुए जिले के गरीब व असहाय लोगों के बीच कम्बल वितरण का कार्य किया जा रहा है। ताकि सभी वंचितों एवं जरूरतमंदों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकें। इस आलोक में 24 एवं 25 दिसंबर को प्रखंड विकास पदाधिकारी, गांवा की अगुवाई में प्रखंड प्रशासन की टीम ने बड़ी संख्या में बिरहोर परिवारों, रिक्शा चालक, मोटिया मजदूर, दिव्यांग तथा वृद्ध-बुजुर्गों के बीच कंबल वितरण किया गया। ताकि बढ़ते ठंड से राहत मिले और इनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकें।
गरीबों के बीच कंबल वितरण के क्रम में बीडीओ ने बताया कि पूरे गांवा प्रखंड में भयंकर शीत लहरी को देखते हुए सामाजिक सुरक्षा के तहत असहाय लोगों के बीच कंबल वितरित किया जा रहा है। विदित हो कि पूरे जिले एवं सभी प्रखंड तथा सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में असहाय लोगों के बीच कंबल वितरण का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। कम्बल वितरण के क्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि भयंकर शीत लहरी को देखते हुए पदाधिकारी रात्रि भ्रमण के दौरान यह सुनिश्चित करें कि कोई भी व्यक्ति खुले आसमान के नीचे शीत में नहीं रहें।
उपायुक्त के निर्देश के आलोक में बढ़ते ठंड एवं शीतलहर को देखते हुए जिले के सभी प्रखंडों एवं पंचायतों में प्रखंड विकास पदाधिकारी व अन्य पदाधिकारियों द्वारा वृद्ध, दिव्यांग, असहाय व लाचार लोगों के बीच प्रखंड प्रशासन द्वारा कम्बल वितरण किया जा रहा है। ताकि जरूरतमंदों को ठंड से बचाया जा सकें। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारी थे।
![]()












Leave a Reply