बीडीओ के प्रयास से दिव्यांग जनों के लिए प्रखंड कार्यालय में लगा पारपेट सीढ़ी
एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में बेरमो के प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मुकेश कुमार द्वारा 20 अगस्त को जन वितरण प्रणाली दुकानों का निरिक्षण किया गया।
जानकारी के अनुसार निरिक्षण के क्रम में जन वितरण विक्रेता सुधेश कुमार साव अनुज्ञप्ति क्रमांक-22/84 तथा भारत रविदास अनुज्ञप्ति क्रमांक-10/97 के दुकानों की बीडीओ द्वारा गहन जांच की गयी। निरीक्षण में उक्त जन वितरण प्रणाली दुकानों में रखे गए स्टॉक पंजी तथा अन्य पंजीयों की जांच की गयी। लाभुकों को ससमय खाद्यान्न वितरण की जा रही है से संबंधित जानकारी ली गई तथा लाभुको को ससमय खाद्यान उपलब्ध कराने की आवश्यक निर्देश दिए।

इसके अलावा एक अन्य जानकारी के अनुसार विकलांग कल्याण समिति के केंद्रीय महासचिव भुवनेश्वर महतो समाजसेवी के बर्नबास तथा अन्य द्वारा प्रखंड सह अंचल कार्यालय बेरमो में निर्मित दिव्यांगजनों तथा बुजुर्गों के सुविधा हेतु निर्मित सिढ़ीयों के लिए पेरापेट बनने पर आभार व्यक्त किया। प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित ग्रामीणों को जिसमें बुजुर्ग तथा दिव्यांगजन को आवश्यकता पड़ने पर प्रखंड कार्यालय आने पर उनकी सुविधा हेतु सिढ़ीयों में पेरापेट लगाया गया है।
![]()













Leave a Reply