Advertisement

बीडीओ व् जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने किया खाद्य उर्वरक विक्रेता दुकानों का निरीक्षण

प्रहरी संवाददाता/बोकारो। बोकारो जिला उपायुक्त अजय नाथ झा के निर्देशानुसार 27 सितंबर को जिला के हद में बेरमो प्रखंड क्षेत्र के खाद्य उर्वरक विक्रेताओं के दुकानों का औचक जांच किया गया। जांच अभियान में जिला आपूर्ति पदाधिकारी सह वरीय पदाधिकारी शालिनी खलखो और बेरमो के प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार द्वारा संयुक्त रूप से जांच किया गया।

वरीय पदाधिकारी द्वारा खाद्य बीज की क्या एक्सपायरी उत्पादन का उपलब्ध है? उर्वरक, कीटनाशक सरकारी तय मूल्य पर ही बिक रहे हैं क्या प्रतिबंधित कीटनाशक की बिक्री हो रही है। दुकान के लाइसेंस नवीनीकरण, खाध, बीज और कीटनाशक डिस्प्ले बोर्ड, स्टॉक पंजी आदि को देखा गया।
निरीक्षण के क्रम में मिथिलेश कुमार पांडेय, संतोष जेम्स किस्कू आदि उपस्थित थे। उक्त के क्रम में सेजर्स शिव ब्रिज भंडार फुसरो, मेसर्स किसान बीज भंडार बोकारो थर्मल, मेसर्स किसान बीज भंडार फूसरो बाजार, कृषि बीज भंडार जरवा बस्ती, ममता बीज भंडार कथारा के उर्वरक दुकानों का जांच किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *