Advertisement

बीडीए कॉलेज इंटर संभाग के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों की किया गया सम्मानित

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बिंदेश्वरी दुबे आवासीय इंटर महाविद्यालय पिछरी में 4 जुलाई को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

बताया जाता है कि कॉलेज के प्राचार्य कक्ष में इंटर वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले कला, वाणिज्य तथा विज्ञान संकाय के प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करनेवाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। सम्मान पानेवाले अमीषा सोनी, स्नेहा कुमारी, रिया कुमारी, गोलू कुमार, स्नेहा कुमारी, प्राची कुमारी, गौरव कुमार, मयूरी प्रजापति, अक्षर विश्वकर्मा, शाहीन परवीन को महाविद्यालय परिवार की ओर से सम्मान प्रदान किया गया।

इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्या प्रोफेसर वंदना कुमारी, प्रो. अनूप कुमार चटर्जी, प्रो. मनोहर दास, प्रो. यशवंत कुमार सिंह, प्रो. शशि कुमार, प्रो. विनोद कुमार यादव, प्रो. अख्तर अली, प्रो. अभय रंजन, प्रो. अर्जुन कुमार शर्मा, प्रो. पल्लव कृष्णा, प्रो. अनु कुमारी, प्रो. प्रियंका कुमारी, नरेश मांझी, शिव कुमार, आलोक कुमार सिंह, जयराम तुरी, रामचंद्र महतो, लाल तुरी, सुरेन मुर्मू छात्रों के अभिभावक गण तथा कॉलेज के छात्र-छात्रा उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *