एस.पी.सक्सेना/बोकारो(Bokaro)। लोक जनशक्ति पार्टी बेरमो विधानसभा स्तर के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की एक बैठक 8 अक्टूबर को प्रखंड अध्यक्ष बैरिस्टर सिंह के अध्यक्षता में आयोजित किया गया। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि लोजपा के लेबर सेल के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संतोष कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक में केन्द्रिय मंत्री व लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन धारण कर इश्वर से महान विभूति की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया गया।
बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने सर्वप्रथम स्व. लोक नायक जय प्रकाश नारायण के पुण्य तिथि पर उनके तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। इसके उपरांत बेरमो विधानसभा चुनाव के लिए बूथ एवं समन्वय कमेटी की रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बेरमो विधानसभा उपचुनाव में लोजपा के जोरदार उपस्थिति करने का संकल्प लिया तथा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान द्वारा जो भी निर्देश दिया जाएगा उसका पालन करने की बात कही गयी। इस बैठक में जिला सचिव एसएन चौधरी, धनंजय रवानी, गोमिया प्रखंड अध्यक्ष पंकज कुमार पांडेय, नागवत प्रसाद, राकेश कुमार सिंह एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
एसपी सक्सेना-8/10/20.
![]()












Leave a Reply