Advertisement

कथारा मोड़ काली पूजा समिति के सचिव बने बैरिष्टर सिंह

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में कथारा मोड़ दुर्गा मंडप प्रांगण में काली पूजा के आयोजन को लेकर 28 अक्टूबर को स्थानीय रहिवासियों की बैठक आयोजित की गयी। अध्यक्षता क्षेत्र के चर्चित समाजसेवी दशरथ महतो ने की। इस अवसर पर नई काली पूजा कमेटी का गठन किया गया, जिसके सचिव बैरिष्टर सिंह को बनाया गया।

उक्त बैठक में सर्वप्रथम बीते वर्ष 2022 में पूजा के दौरान हुए आय-ब्यय और अन्य कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई। वही इस वर्ष भी हर्षोल्लास के साथ काली पूजा पर्व को मनाने को लेकर समिति के पदाधिकारियों को चयनित किया गया। इसमें अध्यक्ष के रूप में अनिल यादव, उपाध्यक्ष यमुना यादव, रामेश्वर चौधरी, सचिव बैरिष्टर सिंह, कोषाध्यक्ष प्रणवानंद चौधरी, उप कोषाध्यक्ष खिरोधर यादव का चयन किया गया।

इस अवसर पर नए समिति के सचिव बैरिष्टर सिंह ने कहा कि कथारा मुख्य चौक शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित किया जाने वाला काली पूजा का पर्व आकर्षण का केंद्र विंदु रहता है। इस वर्ष भी पर्व भव्य व विधि विधान के साथ हो। इसको लेकर एकजुटता के साथ प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से राजेश शर्मा, आशीष चक्रवर्ती, रमेश यादव, रंजीत सिन्हा, अखिलेश चौहान, राजेंद्र राम, संतोष सिंह, कपिल देव यादव आदि गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *