Advertisement

बरई खुर्द उत्क्रमित मध्य विद्यालय में घोर जल संकट

स्कूल में पानी की व्यवस्था नहीं होने से दूषित जल पीने को मजबूर बच्चे

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के बरई पंचायत के बरई खुर्द उत्क्रमित मध्य विद्यालय में इनदिनों घोर जल संकट व्याप्त है। स्कूल के बच्चे स्कूल के चापाकल खराब हो जाने के कारण दूषित जल पीने को मजबूर हैं।

विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष राजेश मुंडा ने 22 अप्रैल को बताया कि कई बार चापाकल बनाने के लिए पेयजल स्वच्छता विभाग को कहा गया, उसके बाद भी आज तक चापाकल नहीं बन पाया। उन्होंने बताया कि कई बार स्कूल प्रबंधन द्वारा चापाकल बनवाया गया, लेकिन नीचे पाइप खराब रहने के कारण पानी का आना बंद हो गया है।

अध्यक्ष ने बताया कि सोलर जल मीनार होने से स्कूल में जो पानी की समस्या उत्पन्न होता है बंद हो जाएगा। इस ओर किसी का ध्यान नहीं है। कहा कि बोकारो डीसी का आदेश है कि पानी का किल्लत विद्यालय में नहीं हो, लेकिन उनके दिशा निर्देश का अनुपालन पेयजल स्वच्छता विभाग के अधिकारी नहीं कर रहे हैं। जिसके चलते समस्या इन क्षेत्रों में बढ़ गया है। प्रबंध समिति अध्यक्ष मुंडा ने कहा कि अगर एक दो दिन के अंदर पानी की व्यवस्था नहीं हुआ तो समस्या विकराल रूप धारण कर सकता है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *