युधिष्ठिर महतो/धनबाद (झारखंड)। हमारे देश में पर्व त्यौहार उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि सभी पर्व त्यौहार हमारी संस्कृति, धर्म, आस्था आदि से जुड़ी हैं। यह हमारे इतिहास से भी जुड़ी हैं, जो जीवन में मार्गदर्शन भी करती हैं।
उक्त बाते आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के प्रबंध निदेशक दुर्गेश आर सिंह राजपूत ने 27 अगस्त को कही। उन्होंने कहा कि 27 अगस्त से गणेश चतुर्थी की शुरुआत हैं, जो अगले माह 6 सितंबर तक मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी सभी देशवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामना देती हैं एवं बप्पा सभी की मनोकामना पूर्ण करें ऐसा उनका विश्वास है।
आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर दुर्गेश आर सिंह राजपूत ने कहा कि गणेश चतुर्थी का नाम लेते ही सबसे पहले महाराष्ट्र का ही ख्याल आता है। यहां यह पर्व न केवल धार्मिक आस्था से जुड़ा है बल्कि सामाजिक एकता, संस्कृति और उत्साह का प्रतीक भी है।महाराष्ट्र में गणपति बप्पा का आगमन हर गली, मोहल्ले और घर को रौशन कर देता है। यह हमारे धर्म, संस्कृति व् आस्था के साथ – साथ इतिहास से भी जुड़ा हैं। उन्होंने सभी को गणेशोत्सव की बधाई देते हुए अपील किया कि शांतिपूर्ण तरीके से बिना भेदभाव के आपसी भाईचारे के साथ गणेश चतुर्थी का पर्व मनाए और सुरक्षित रहें। किसी भी प्रकार की अपवाह अथवा असामाजिक तत्वों से बचें।
![]()













Leave a Reply