ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। अपने जीवन का बहुमूल्य चालीस वर्ष बैंक की सेवा करने के बाद सेवानिवृत हुए बैंक कर्मी अरविंद कुमार सिंह ने अपनी सेवनिवृति पर प्रीतिभोज का आयोजन किया। प्रीतिभोज में सैकड़ो गणमान्य जनों ने भाग लिया।
बैंक ऑफ इंडिया गोमियां शाखा में लगभग चालीस वर्षों तक सेवा पूरी कर सेवा निवृत्त हुए गोमियां प्रखंड के हद में सरहचिया पंचायत के तेनुघाट नं 3 निवासी बैंक कर्मी अरविंद कुमार सिंह को उनके लगभग चालीस वर्षों की उत्कृष्ट सेवा पश्चात सेवा उनके पुत्र एवं छोटे भाई द्वारा उन्हें सम्मान देने के लिएएक प्रीतिभोज का आयोजन किया।
आम तौर पर ऐसा देखा गया है कि सेवा के बाद रिटायर होने पर परिजन निराश हो जाते हैं। उनके लिए यह एक शबब है। तेनुघाट 3 नंबर रहिवासी अरविंद कुमार सिंह ने बैंक ऑफ इंडिया गोमियां में लगभग चालीस वर्षों तक सेवा पूरी कर बीते 29 अप्रैल को सेवा निवृत्त हुए।
इस मौके पर जहां बैंक में विदाई समारोह किया गया। वहीं टूरिस्ट काम्प्लेक्स तेनुघाट में उनके पुत्र कुमार नवनीत एवं छोटे भाई अमित कुमार सिंह द्वारा उनके सम्मान में स्नेह मिलन एवं प्रीतिभोज का आयोजन किया गया।
बताया जाता है कि सिंह ने तेनुघाट नदी घाटी उच्च विद्यालय से 1978 में मैट्रिक की परीक्षा पास करने के बाद संत कोलम्बस काॅलेज से इंटर विज्ञान में किया। उसके बाद बैंकिंग सेवा भर्ती बोर्ड की प्रतियोगिता परीक्षा पास कर मार्च 1984 में गोमियां स्थित बैंक ऑफ इंडिया शाखा में क्लर्क पद पर योगदान दिया।
तब से वे उसी शाखा में सफलता पूर्वक कार्य करते हुए सीनियर क्लर्क के पद से सेवा निवृत्त हुए। चेहरे से हॅंसमुख एवं सबके मददगार सिंह बचपन से ही मेधावी रहे हैं। अपने पद पर कर्तव्य का निर्वहन करने के साथ साथ वे झारखंड बैंक एम्प्लाई संघ के अध्यक्ष भी रहे। समाज सेवी के रूप में उन्होंने क्षेत्र के रहिवासियों को हर तरह से मदद की।
उनके पारिवारिक मित्र अरुण कुमार सिन्हा और सुरेश कुमार तिवारी ने बताया कि उनके साथ गुजारे गए पल किस तरह बीत गया उन्हें पता भी नहीं चला। अब उनके सेवा निवृति के बाद उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।
उनके पुत्र कुमार नवनीत पूणे में रेलवे में ट्रैफिक इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। इनके पिता स्व. लक्ष्मी नारायण सिंह सिंचाई विभाग में कार्यरत थे। मौके पर प्रदीप चौधरी, बिरेंद्र प्रसाद, शैलेश चंद्र, प्रमोद सिंह, जगदीश सिंह ने भी शुभकामनाएं दी।
![]()













Leave a Reply