Advertisement

हजारी मोड़ के सॉफ्ट ड्रिंक की दुकान से प्रतिबंधित गंजा बरामद

प्रहरी संवाददाता/गोमियां (बोकारो)। गुप्त सूचना के बाद हजारी मोड़ स्थित सॉफ्ट ड्रिंक की दुकान से प्रतिबंधित गंजा बरामद किया गया। मौके से दुकान संचालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद में गोमिया थाना क्षेत्र के हजारी मोड़ स्थित सॉफ्ट ड्रिंक पानी दुकान में 3 मई को गुप्त सूचना पाकर बेरमो डीएसपी बीएन सिंह के नेतृत्व में छापेमारी की गई।

इस दौरान पुलिस ने दुकान से 62 पुड़िया अवैध गांजा (कुल वजन लगभग 200 ग्राम) बरामद कर दुकान संचालक जमुना नायक को गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में गोमिया थाना में कांड क्रमांक-42/24 धारा 20 बी/32 बी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इस संबंध में डीएसपी सिंह ने बताया कि चुनाव के मद्देनजर संभावित ठिकानों पर पुलिस द्वारा छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। गुप्त सूचना के आधार पर गोमियां थाना क्षेत्र के हजारी मोड़ स्थित सॉफ्ट ड्रिंक दुकान पर छापेमारी किया गया। उन्होंने बताया कि उक्त दुकान से छोटा बड़ा 62 पुड़िया अवैध गांजा बरामद किया गया। जिसका वजन लगभग 200 ग्राम है। वहीं दुकान संचालक जमुना नायक को मौके से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

इधर पुलिस द्वारा क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाए जाने से अवैध धंधा करने वालो के बीच हड़कंप मच गया है। छापामारी अभियान में गोमियां के अंचलाधिकारी (सीओ) प्रदीप कुमार महतो, थाना प्रभारी नित्यानंद भोक्ता, अवर निरीक्षक अरुण कुमार सहित सशस्त्र बल के कई जवान शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *