Advertisement

बैंक ऑफ इंडिया गुवा शाखा का किया जाएगा विस्तार-प्रबंधक

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में गुआ स्थित बैंक ऑफ इंडिया शाखा में नए शाखा प्रबंधक निलेश कुमार द्वारा पदभार संभालते हीं बैंक के क्रिया कलाप में कई आमुलचूल परिवर्तन लाया हैं। इससे बैंक ग्राहकों को काफी सहूलियत हो रहा हैं।

बीओआई शाखा प्रबंधक ने 2 अगस्त को एक भेंट में कहा कि बैक द्वारा कुशलतापूर्वक सभी कर्मचारियों में एकता और एकजुटता बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बैंक उपभोक्ताओं की सेवा में कोई भी कमी नहीं करेगा। कहा कि भविष्य में निरंतर प्रयास एवं परिश्रम से इस बैंक को अत्यंत आधुनिक उत्कृष्ट श्रेणी की सेवा देने वाले बैंक बनाने का प्रयास किया जायेगा।

ज्ञात हो कि, नए शाखा प्रबंधक निलेश लिपिक के पद से सेवा कार्य प्रारंभ कर अपनी मेहनत व कठिन परिश्रम से निरंतर बेहतर सेवा विभिन्न बैंक आँफ इंडिया शाखाओं में देते हुए गौरव बढ़ाया है।

अंततः शाखा प्रबंधक के रूप में पदोन्नति पाई है। वे बोकारो जिला के हद भेंडरा शाखा से स्थानांतरित होकर गुवा शाखा में पदभार ग्रहण किए है। पूर्व में वे गिरिडीह जिला के हद में पारसनाथ तथा बोकारो जिला के हद में तेलो व अन्य कई स्थानों में बेहतर सेवा दे चुके है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *