प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली में बंग समाज द्वारा 23 अक्टूबर को भाई पोटा पर्व पारंपरिक तरीके से रीति रिवाज के साथ मनाया गया।
उक्त पर्व को बंग समाज में पाल, दत्ता, डे, चटर्जी, मुखर्जी, विश्वास, मजूमदार,मोदक आदि परिवारों द्वारा मनाया गया। इसमें बहनों ने भाइयों के दीर्घायु के लिए कलाई में रक्षा सूत्र बांधी। उन्हें आरती की, एनक दिखाया और मिष्ठान से मुख मीठा कराया। भाइयों ने भी अपनी बहनों को नकद राशि या उपहार भेंट किए। बता दें कि, जो बहने अपनी मायके नहीं पहुंच पाई, वहां भाई स्वयं बहन की ससुराल पहुंचकर रक्षा सूत्र बंधवाया तथा आशीर्वाद का आदान प्रदान किया।
![]()













Leave a Reply