प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली स्थित सार्वजनिक हरि मंदिर में बीते 11 मई को शुरू हुए 24 घंटे के अखंड बंगला संकीर्तन हरिबोल का 12 मई को विधिवत समापन किया गया।

वैष्णव अश्विनी दास एवं अन्य बंगला कीर्तन मंडली के संग विसर्जन के दौरान पुजारी फ्राफुल्य, संतोष, राजेश एवं अयोजन में अग्रणी बलभद्र नायक, मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, देवब्रत जायसवाल, संतोष नायक, सत्यजीत मिश्रा, अरुण जायसवाल, राजकुमार उर्फ मुन्ना जायसवाल, मोती रजवार, मंटू गोप, विकास नाथ पॉल, महावीर पॉल, संजय मिश्रा, आनंद साव, मथुर साव, नरेश मिश्रा, गौरी डे, गोपाल पॉल, अजीत रविदास, अंजनी पॉल, गोपाल दत्त, महानंद साव, आनंद पॉल सहित दर्जनों श्रद्धालु कीर्तन करते परिक्रमा कर रहे थे। संकीर्तन समापन उपरांत भगवान श्रीहरि (राधा- कृष्ण) को छप्पन भोग लगाए गये। इसके पश्चात सार्वजनिक तौर पर प्रसाद का वितरण किया गया।
![]()













Leave a Reply