Advertisement

अंगवाली में बनेह बाबा एवं झुंझको में जेहरा व् मड़ई पूजा संपन्न

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड के हद मे अंगवाली गांव नहर पार स्थित बन्हेबाबा (ग्रामदेवता) एवं चलकरी दक्षिणी पंचायत के राजस्व गांव झुंझको में 30 जून को जेहरा पूजा एवं मड़ई पूजा का आयोजन किया गया।

जानकारी के अनुसार अंगवाली में ग्राम देवता बनी बाबा की पूजा नाया पूजारी मदन सिंह, बीगन सिंह, आनंद रजवार उर्फ शोखा बाबा ने विधि विधान से किया। यहां मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, अमित मिश्रा, बरूण मिश्रा, जुगल रजवार, वार्ड सदस्य भोला राज सहित काफी संख्या में युवक, बच्चे, बुजुर्ग पारंपरिक पूजा में शामिल हुए।

दूसरी ओर झुंझको मे मड़ई पूजा के दौरान नाया पूजारी छूटू सिंह महतो, सुसारी, टिंकू सिंह, चटिया भोराई में पूर्व मुखिया श्याम रजवार, झरी सिंह, फंटूस सिंह, धनु सिंह, मनु सिंह ने पूजा संपन्न कराया। यहां मुख्य कार्यकर्ता मे स्थानीय रहिवासी कौशल रजवार, साधु सिंह, राजेंद्र सिंह, किशुन रजवार, कुलदीप सिंह आदि उपस्थित थे। यहां के जेहरा पूजा में धनेश्वर मांझी, रामचंद्र सिंह, सोमरा मांझी, रामू मुर्मू, सुनील मुर्मू, बीर सिंह टुडू सहित कई शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *