एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। जन्माष्टमी के अवसर पर बीते 16 अगस्त को घर से बाहर निकली समस्तीपुर जिला के हद में रामभद्रपुर की एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। घटना के दूसरे दिन 17 अगस्त को पीड़िता की शिकायत पर शिवाजीनगर थाना में मामला दर्ज किया गया।
महिला अधिकार कार्यकर्ता सह ऐपवा समस्तीपुर जिलाध्यक्ष बंदना सिंह ने 19 अगस्त को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि नाबालिग युवती के सामूहिक दुष्कर्म के सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी हो अन्यथा ऐपवा आंदोलन का रास्ता अख्तियार करेगी।
नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म कांड की घटना की निंदा करते हुए महिला नेत्री सिंह ने इस विभत्स दुष्कर्म की घटना के आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर स्पीडी ट्रायल से सजा देने समेत बढ़ते हत्या- अपराध- दुष्कर्म की घटना पर रोक लगाने की मांग की है।
ज्ञात हो कि बीते 16 अगस्त को जन्माष्टमी पूजा के बाद घर लौटते नाबालिग बच्ची को कुछ लड़कों ने जबरन उठाकर बगल के सूनसान गाछी (बगान) में ले गये, जहां उसके के मुंह में कपड़ा ठूंसकर सभी 6 आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया एवं घटना का विडियो भी बनाया। खोजबीन के बाद परिजनों ने बेहोश स्थिति में युवती को बरामद किया। जहां से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इस संदर्भ में पीड़िता के ब्यान पर शिवाजीनगर थाना में 17 अगस्त को कांड क्रमांक-49/25 धारा 137(2)/96/70(1)/35(2)/4/6 पोक्सो अधिनियम 2012 दर्ज कर 6 युवकों को आरोपी बनाया गया है। अबतक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।
![]()













Leave a Reply