संगठन सृजन अभियान कांग्रेस के लिए साबित होगा मील का पत्थर-भूपेन्द्र मरावी
प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। संगठन सृजन अभियान 2025 के अंतर्गत हजारीबाग जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में 27 दिसंबर को एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता राज्य के पूर्व मंत्री सह कांग्रेस जिलाध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल ने की।
संगठन सृजन अभियान बैठक में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कांग्रेस के सचिव व् झारखंड प्रदेश सह प्रभारी भूपेन्द्र मरावी ने संबोधित करते हुए कहा कि संगठन सृजन अभियान कांग्रेस के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इसलिए विशेषकर सभी जिम्मेदार पदाधिकारी को अपना दायित्व तथा कर्तव्य को निष्ठापूर्वक समझना होगा। संगठन के व्यापक हित में उन्होंने जिला, प्रखंड, मंडल, पंचायत तथा बुथ लेवल एजेंट व् पार्टी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी का अनुपालन लगन के साथ करने के लिए मार्गदर्शन दिया।
उन्होंने कहा कि वर्ष 1885 में स्थापित भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस सम्पूर्ण भारत वर्ष श्रद्धा, उत्साह और संगठनात्मक संकल्प के साथ मना रहा है। इसे लेकर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटि ने निर्णय लिया है कि प्रदेश के सभी जिला, प्रखंड, ग्राम पंचायत एवं नगर वार्ड कांग्रेस के पदाधिकारीगण तथा बीएलए के आवासों पर कांग्रेस का झंडा लगाना अनिवार्य है।
बैठक में राज्य के पूर्व मंत्री सह प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बंधू तिर्की ने कहा कि कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस संगठन की मजबूति, आपसी एकता तथा लोकतांत्रिक मुल्यों की रक्षा के प्रति संकल्प के प्रतिक है। उन्होंने समस्त कांग्रेसजनों का अह्वान किया कि स्थापना दिवस पुरे उत्साह और अनुशासन के साथ मनाते हुए जनता के बीच कांग्रेस की विचारधारा को मजबूती के साथ पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का संगठन कैसे मजबूत हो, समाज के अंतिम व्यक्ति के घर तक संगठन की पहुंच कैसे बढ़े, इसी सोंच के साथ संगठन द्वारा जान फूंकने की कवायद चल रही है। कहा कि देश के तेज तर्रार नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा उठाए जा रहे जन मुद्दों को सांगठनिक रणनीति से सफल बनाना है। तब कहीं संगठन को गति और आन्दोलन को सफलता मिलेगी।
अध्यक्षता कर रहे पूर्व मंत्री सह जिलाध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल ने कहा कि जिला कमिटी के नेतृत्व में लगातार भाजपा की केन्द्र सरकार के विरोध में आंदोलन किए जा रहें हैं। प्रखंड स्तर, मंडल स्तर, बुथ स्तर और बीएलए गठन का कार्य हो रहा है। संगठन में नए साथियों को बड़े पैमाने पर जोड़ा जा रहा है। बैठक का संचालन जिला महासचिव बाबर अंसारी जबकि धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष निजामुद्दीन अंसारी ने किया।
मौके पर हिन्दू धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष जय शंकर पाठक, उपाध्यक्ष भीम कुमार, महासचिव बिनोद कुशवाहा, हजारीबाग सदर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मुन्ना सिंह, अशोक देव, पूर्व महासचिव विजय यादव, प्रदेश प्रवक्ता शांतनु मिश्रा, प्रदेश सचिव अवधेश कुमार सिंह, विनोद सिंह, जिला कांग्रेस मीडिया अध्यक्ष निसार खान, रजी अहमद, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश सचिव रेणू देवी, युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष कोमल कुमारी, विरेन्द्र कुमार सिंह, डाॅ प्रकाश कुमार, कैलाश पति देव, भालचंद्र मिश्रा, अनिल उपाध्याय, साजिद हुसैन, सुनिल कुमार ओझा, अजय गुप्ता, उदय पांडेय, सुनिल सिंह राठौर, सुनिल अग्रवाल, मिथिलेश दुबे, ओमप्रकाश गोप, ओमप्रकाश पासवान, गोविंद राम, सरयु यादव, राम सेवक सोनी, कजरू साव, सलीम रजा, दिलीप कुमार रवि, संजय यादव, शारदा रंजन दुबे, विजय कुमार सिंह, आदि।
राजीव कुमार मेहता, राजू यादव, इकबाल रजा, शिव नंदन साहू, सदरूल होदा, नगर अध्यक्ष परवेज अहमद, प्रखंड अध्यक्षों में अब्दुल मन्नान वारसी, नौशाद आलम, अजीत कुमार सिंह, नरसिंह प्रजापति, गोवर्धन गंझू, सत्यनारायण प्रसाद, गौतम मेहता, रविन्द्र गुप्ता, मोहम्मद मोइनुद्दीन प्रकोष्ठ अध्यक्षों में मोहम्मद जाबीर, गुड्डु सिंह, साजिद अली खान, ज्ञानी प्रसाद मेहता, अजय प्रजापति, रिंकू कुमार, गुलाम शाबीर, भैया असीम कुमार, डाॅ शमशुउद्दीन, मोहम्मद वारिस, मुस्ताक अंसारी, अजय कुमार राणा, दरगाही खान, मोहम्मद रब्बानी, बाबू खान, अनिल कुमार राय, बालेश्वर महतो, आदि।
गिरजा शंकर, जय कुमार महतो, निसार अहमद उर्फ भोला, उपेन्द्र यादव, मोहम्मद मोजिब, मोहम्मद शमशाद, प्रकाश राणा, राजेश सिंह, बीरबल साहू, अशोक भाई पटेल, सरोज वर्मा, मोकीम खान, मोहम्मद ताहीर, मुंगेश्वर चौधरी, हसनैन अंसारी, कार्तिक पासवान, मोहम्मद आरिफ, छोटी राम, गुलाम अली, कौलेश्वर प्रजापति, अर्जुन नायक, अशोक कुमार, संगीता कुमारी, मुलचंद यादव, कौशल कुमार सिंह, दीपक गुप्ता, फजल खान, रंजीत यादव, अनंत मेहता, असगर अली, निरंजन नायक, चोलेश्वर महतो, अफताब आलम, बहादुर सागर, चंद्रशेखर आजाद, मोहम्मद राशिद, विक्की कुमार धान, शशिकांत सिंह के अलावा सैकड़ो महिला, पुरुष कांग्रेस समर्थक उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply