ममता सिन्हा/तेनुघाट(बोकारो)। तेनुघाट गोल्डेन जुबिली मैदान (Tenu ghat Golden jubilee plain) में चल रहे पंचायत स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मैच में 24 दिसंबर को बालूडीह क्रिकेट टीम ने कबीर एकादश तेनुघाट को 56 रनों से हराकर फाइनल में जगह बनाई। मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करनेवाले बालूडीह के हरफनमौला खिलाड़ी मस्तगुल को मेन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए बालूडीह की टीम ने 15 ओवर में मस्तगुल के 27 गेंदों पर 59 रन एवं मेहताब के 8 गेंदों पर 22 रनों की बदौलत 8 विकेट खोकर 134 रन बनाए। मैच में तेनुघाट के रिशु कुमार ने 4 विकेट लिए। तेनुघाट की टीम बालूडीह के घातक गेंदबाज इरशाद के 4 विकेट एवं नीतीश के 3 विकेट लेने के कारण बुरी तरह पिछड़ गया और बालुडीह ने मैच 56 रनों से जीत लिया।
मैच में बालूडीह के मस्तगुल के बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। मैच में अंपायर की भूमिका दीपक यादव एवं हर्षित आर्यन, कमेंटेटर की भूमिका मुकेश महतो, शिवम कटरीयार एवं क्रिस झा एवं स्कोरर की भूमिका में सौरभ सिंह एवं चिंटू यादव ने निभाई। इस टूर्नामेंट का सबसे बड़ी बात यह रहा कि टूर्नामेंट के आयोजक द्वारा मैच का सीधा प्रसारण मोबाईल पर भी देखने का प्रबंध किया गया है। जानकारी के अनुसार 25 दिसंबर को तेनुघाट स्पोर्टिंग क्लब एवं घरवाटांड क्रिकेट क्लब के बीच मैच होगा। दोनों में जो टीम जीतेगी वह आगामी 27 दिसंबर को होने वाले फाइनल मैच में बालूडीह की टीम के साथ खेलेगी।
![]()












Leave a Reply