Advertisement

बालीडीह पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में चार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बालीडीह थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाओं में मारपीट और तोड़फोड़ के आरोप में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 19 अक्टूबर को चार आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार पहले मामले में थाना क्षेत्र रहिवासी आजाद अंसारी ने शिकायत दर्ज करायी कि बीते 18 अक्टूबर की सुबह शेर मोहम्मद अंसारी व उनके परिवार तथा सदस्यों ने उसके घर में घुसकर उनकी बेटी से मारपीट और घर में तोड़फोड़ की है। हस्तक्षेप करने पहुंचे आजाद अंसारी के साथ भी हमला किया गया। इस पर बालीडीह थाना में कांड क्रमांक 304/25 दर्ज कर मुख्य आरोपी शेर मोहम्मद अंसारी को गिरफ्तार किया गया।

दूसरे मामले में, बिनोद कुमार ने बताया कि 18 अक्टूबर की रात कुर्मीडीह में लौटते समय शिवशंकर उर्फ छोटू, अंकित उर्फ चिक्कू और अवधेश कुमार ने उन पर हमला कर उसे घायल कर दिया। शिकायत के बाद थाना में कांड क्रमांक 307/25 दर्ज कर आरोपी शिवशंकर उर्फ छोटू और अंकित उर्फ चिक्कू को गिरफ्तार किया गया है। छापामारी दल में पुलिस पदाधिकारी फागु राम उरांव, शशिकान्त ठाकुर, मरियानुस जोजो और लालदेव मोची शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *