Advertisement

खेल अनुशासन, टीमवर्क, नेतृत्व व् आत्मविश्वास जैसे जीवन कौशल सिखाता है-बालेश्वर

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में बड़ाजामदा के ओपी प्रभारी बालेश्वर उरांव ने फुटबॉल खेल- कूद के क्रम मे गुवा दौरेे के क्रम में 29 दिसंबर को खिलाड़ियों को खेल प्रतियोगिताओं को लेकर कई महत्वपूर्ण जानकारी दी।

ओपी प्रभारी ने बताया कि विद्यार्थी जीवन में खेलकूद केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि शारीरिक और मानसिक विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा है। कहा कि खेल हमारा स्वास्थ्य सुधारता है, तनाव कम करता है, अनुशासन, टीमवर्क, नेतृत्व और आत्म-विश्वास जैसे जीवन-कौशल सिखाता है। साथ हीं खेल स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क के सिद्धांत के अनुरूप पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ाता है।

उन्होने बताया कि वर्तमान में क्षेत्र में अमन, चैन व शांति बनाए रखने के लिए पुलिसिया प्रयास पूर्ण रूपेण जारी है। क्षेत्र के रहिवासी की समस्याओं का निराकरण हेतु उनसे सीधा संपर्क कर उन्हें विश्वास दिलाया जा रहा है कि उनकी समस्याओं को हल करने के लिए पुलिस उनके साथ है। जनता का विश्वास को जीतने के लिए एक अभियान के तहत क्षेत्र में पेट्रोलिंग द्वारा निरंतर चौकसी जारी है।

उन्होंने संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान में क्षेत्र के युवा पथ भ्रष्ट हो रहे हैं। गलत कामों को करते हुए नशीले पदार्थों का सेवन करते देखे जा रहे हैं। क्षेत्र में नशीले पदार्थ यथा गांजा व अन्य शारीरिक नुकसान देने वाले चीजों का उपयोग करने वाले व बेचे जाने वालों पर अविलंब कार्यवाई की जाएगी। बहरहाल पुलिस जनता का सेवक बन क्षेत्र के रहिवासियों के साथ उनकी समस्या को हल करने के लिए तत्परता से आगे बढ़ रही है। इसमें आम जनता को भी विश्वास के साथ पुलिस को सहयोग के लिए आगे आना चाहिए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *