सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में बड़ाजामदा ओपी को नया प्रभारी मिल गया है। यहां बालेश्वर उरांव ने औपचारिक रूप से ओपी प्रभारी का पदभार ग्रहण कर लिया है।
ज्ञात हो कि, इससे पूर्व वे जिला के हद में हाटगम्हरिया थाना प्रभारी के रूप में सफलतापूर्वक अपनी जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। नव पदस्थापित ओपी प्रभारी बालेश्वर उरांव ने बताया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना, अपराध नियंत्रण और जन सहयोग को प्राथमिकता देना उनकी प्राथमिकता होगी।
साथ ही उन्होंने क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास व संवाद की मजबूत कड़ी ही सुरक्षा व्यवस्था की नींव होती है। उल्लेखनीय है कि बड़ाजामदा के निवर्तमान प्रभारी विकास कुमार का स्थानांतरण जराईकेला हो गया है। उनके स्थान पर बालेश्वर उरांव को ओपी प्रभारी बनाया गया है।
![]()













Leave a Reply