Advertisement

तलगड़िया के रोमांचक फुटबॉल फाइनल में बालाकोडा एफसी ने जीता खिताब

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तलगड़िया स्टेशन ग्राउंड में ओएनजीसी द्वारा प्रायोजित सहयोगिनी और एसएम क्लब द्वारा आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल मैच प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला अत्यंत रोमांचक रहा। फाइनल मैच चंदनकियारी के बालाकोडा एफसी और बोकारो की आरसीबी क्लब टीम के बीच खेला गया।

बताया जाता है कि फाइनल मुकाबले में दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने खेल का शानदार प्रदर्शन किया। निर्धारित समय तक मैच 1-1 गोल की बराबरी पर रहा, जिसके कारण परिणाम के लिए ट्राई-ब्रेकर का सहारा लिया गया। ट्राई-ब्रेकर में भी मुकाबला बराबरी पर रहने के बाद, विजेता का फैसला टॉस से किया गया। टॉस में बालाकोडा एफसी की टीम विजयी रही और उसने प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया।

विजेता टीम बालाकोडा एफसी को भव्य ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। उप विजेता रही आरसीबी क्लब बोकारो को रनरअप ट्रॉफी प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त, सेमीफाइनल तक पहुंचने वाली दो टीमों को सांत्वना पुरस्कार भी दिया गया। इस अवसर पर अनूप दशौंधी, पंकज मंडल, गौतम महतो, कुंदन मिश्रा, रूपेश महतो, आनंद मिश्रा, विकास सिंह, अमृत बाउरी, सुभाष राय, जय गोपाल और सोनू सहित दर्जनों गणमान्य उपस्थित थे। यह प्रतियोगिता क्षेत्र में खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने में महत्वपूर्ण साबित हुई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *