प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। फाल्गुन चतुर्थी तिथि को बाल स्वरूप गणेश की घरों में विधिवत पूजा अर्चना की गयी।
जानकारी के अनुसार 9 फरवरी की देर रात बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अधिकांश घर की पिटारी में साल भर बंद रहे गणेश जी की पूजा व्रतधारी महिलाओं द्वारा विधि विधान से किया गया। व्रतधारी महिलाओं ने बाल गणेश को फल, फुल, मेवा, लड्डू का भोग लगायी।
कहते हैं कि, आज निर्धारित समय रात्रि 8.50 बजे मामा रूपी चंद्रमा के आसमान में उदय होने पर भांजा रूपी बाल गणेश को व्रतधारी माताओं ने दोनों को मिलाया। व्रतधारियों सहित घर के समस्त सदस्य घर के छतो पर जाकर चंदा मामा का दर्शन कर पुण्य के भागी बने।
गणेश जी की पूजा में तिल के लड्डू, बेसन लड्डू, कचौनियां, पूवा- पकवान, फल, मेवा, फुल आदि अर्पण किए। व्रतधारी व्रत पूर्ण कर प्रसाद ग्रहण की एवं सभी सदस्यों में प्रसाद का वितरण किया।
![]()












Leave a Reply