Advertisement

बांग्लादेश सरकार के खिलाफ गोमिया में बजरंग दल ने फूंका पुतला

प्रहरी संवाददाता/गोमिया (बोकारो)। बांग्लादेश में अल्पसंख्यको पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ मोहम्मद यूनुस सरकार के खिलाफ बजरंग दल ने पुतला फुका तथा बांग्लादेश मुर्दाबाद के नारे लगे।

जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद में गोमिया मोड़ पर 23 दिसंबर की संध्या बजरंग दल ने बांग्लादेश के अंतरिम प्रमुख मोहम्मद यूनुस के खिलाफ उसके पुतले को घसीटते हुए गोमिया मोड़ स्थित चौराहे पर ले जाकर आग लगाकर उसके पुतले को दहन किया। बजरंग दल के सदस्यों ने बांग्लादेशी एवं रोहिंग्या पर निशाना साधते हुए सरकार से अपील की। कहा कि जल्द से जल्द इन्हें देश से बाहर निकाला जाए।

बीते दिनों जिस तरह से दलित हिंदू युवा की बर्बरता से मौत के घाट उतार दिया गया, वहां की पुलिस एवं सरकार तमाशबिन होकर देखती रही, जो कि असहनीय है। वहां के अल्पसंख्यक हिंदुओं को रोज निशाना बनाया जा रहा है। बहुसंख्यक वहां के बांग्लादेशी हिन्दु बहू बेटियों के ऊपर निशाना साध रहे हैं। किसी न किसी बहाने वहां के हिंदुओं को प्रताड़ित और शोषण किया जा रहा है। गोमिया में बजरंग दल ने आक्रोश व्यक्त करते हुए राज्य एवं केंद्र सरकार से अपील कर कहा कि वहां की हिंदुओं की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाएं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *