Advertisement

जोड़ा से शराब कारोबारी की गिरफ्तारी के बाद जमानत

पीयूष पांडेय/बड़बिल (ओडिशा)। क्योंझर जिला के हद में जोड़ा नगर पालिका के गांधी चौक के पास रहने वाले अवैध शराब विक्री करने वाले मनोज कुमार केशरी को जोड़ा पुलिस ने 9 जनवरी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने चेतावनी देते हुए कारोबारी को जमानत दे दी।

जानकारी के मुताबिक बीते 8 जनवरी की शाम जोड़ा पुलिस ने मनोज केशरी के होटल में छापेमारी कर करीब 25 बोतल विदेशी शराब जब्त की थी। उस समय आरोपी मनोज दुकान पर मौजूद नहीं था। पुलिस ने उसे जोड़ा सुपर मार्केट से गिरफ्तार कर लिया।

रहिवासियों के अनुसार केशरी कई वर्षों से गांधी चौक के पास यह अवैध धंधा कर रहा है। पुलिस की चेतावनी के बावजूद भी वह नहीं डरा तो पुलिस को सख्त कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ा। बताया जाता है कि जोड़ा पुलिस ने मनोज को निजी जमानत पर रिहा कर दिया और उसे दोबारा अवैध शराब का कारोबार न करने की चेतावनी दी है।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *