Advertisement

आदिवासियों का खास पर्व है बाहा सरहुल‌-योगेंद्र

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। झारखंड राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष सह गोमियां के पूर्व विधायक योगेंद्र महतो 28 मार्च को कसमार प्रखंड के हद में बेमरोटांड़ में आयोजित बाहा सरहुल- बोंगा पूजा महोत्सव में पंहुचे। जहां उन्होंने सबसे पहले जाहेर थान में बोंगा स्थल पर मत्था टेका और क्षेत्र की सुख, समृद्धि की मंगलकामना की।

बोंगा पर्व के अवसर पर पाहन ने राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष को सखुआ के फूल, महुआ के फूल प्रदान किया और आशीर्वाद दिया। महोत्सव में अध्यक्ष सह पूर्व विधायक महतो ने आदिवासियों को बाहा बोंगा महोत्सव की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि सरहुल झारखंड की पहचान है। यह परब झारखंड की आदिकाल की संस्कृति और परंपरा का परिचायक है। उन्होंने कहा कि आदिवासियों की संस्कृति बेमिसाल है। प्रकृति के उपासक और रक्षक आदिवासियों में प्रकृति उपासना के इस महा परब को लेकर उत्साह एवं उमंग खास होता है।

इस दौरान समिति द्वारा मुख्य अतिथि महतो को माला पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। उन्होंने आदिवासियों के साथ पारंपरिक सामूहिक सरहुल नृत्य में भी भाग लिया और मांदर बजाकर नृत्य किया।

एक अन्य जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक बबीता देवी पेटरवार प्रखंड के हद में ग्राम लावागढ़ा पहुंची। जाहेर थान में आयोजित बाहा (सरहुल) बोंगा (पूजा) महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं। उन्होंने सबसे पहले जाहेर थान में बोंगा स्थल पर मत्था टेकी और क्षेत्र की सुख, समृद्धि की मंगलकामना की। इस दौरान झामुमो के दर्जनों समर्थक एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *