विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। गोमियां प्रखंड (Gomian block) के हद में पिट्स मॉडर्न स्कूल में अध्ययनरत छात्र ससबेड़ा छठ घाट पर कोनार नदी में बह गया। गोमिया विधायक ने हर संभव मदद करने की बात कही है।
जानकारी के अनुसार ससबेड़ा पूर्वी पंचायत के जोबाबेड़ा स्थित कोनार नदी में 20 वर्षीय अभिषेक कुमार उर्फ गुड्डू 30 मई को लगभग 11 बजे दिन नहाने गया था। अचानक उसका पांव फिसल गया और नदी की बहाव तेज होने के कारण बहता चला गया। आसपास के रहिवासी जो नदी के आसपास थे। सभी नदी में ढूंढने के लिए कूद पड़े। काफी मशक्कत के बाद भी नदी की तेज बहाव के कारण उसका कहीं पता नहीं चल पाया।
इस संबंध में समाजसेवी अशोक यादव ने बताया कि नदी में डूबा हुआ अभिषेक अपने घर का इकलौता संतान था। उसके पिता की मृत्यु 10 वर्ष पूर्व हो चुकी थी। बच्चा पढ़ने में होनहार था एवं पिट्स मॉडर्न में अध्ययनरत है। रहिवासीयो ने इसकी सूचना वर्तमान विधायक एवं पूर्व विधायक माधवलाल सिंह को दी और कोनार डैम के एसी से बात कर गेट बंद करवाया। जैसे ही इसकी सूचना कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष पंकज पांडेय को चली तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और गोमियां बीडीओ कपिल कुमार से बात कर एनडीआरएफ टीम को बुलाने के लिए कहा। ससबेड़ा पूर्वी पंचायत के निवर्तमान मुखिया सत्यदेव तिवारी ने प्रशासन से जल्द से जल्द एनडीआरएफ की टीम द्वारा लापता बच्चे की खोजबीन की अपील की है। समाचार लिखे जाने तक बच्चे का पता नहीं चल सका है। घटनास्थल पर गोमियां विधायक पहुंच कर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी तथा हर संभव मदद करने की बात कही , साथ हीं पीड़ित परिवार को 4 लाख मुआवजे के तौर पर दिलाने की बात कही।
![]()












Leave a Reply