अंगवाली दक्षिणी के बेहरागोड़ा में बाहा बोंगा सरहुल महोत्सव

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली दक्षिणी पंचायत के बेहरागोड़ा सोनोत जाहेर बाहा बोंगा समिति के वैनर तले 20 मार्च को बाहा समिति (सरहुल) महोत्सव उत्साह के साथ मनाया गया।

यहाँ 19 टोले के मांझी हड़ाम, नायके हड़ाम द्वारा इष्ट देवता मारंग बुरु जाहेर आयो के नाम से जाहेर गढ़ मे सैकड़ो ग्रामीणों की उपस्थिति मे पूजा-अर्चना की गई। मुख्य अतिथि बेरमो विधायक कुमार जयमंगल के प्रतिनिधि बतौर कार्यालय सचिव अभय ठाकुर, विशिष्ट अतिथि अशोक मुर्मू (जिप सदस्य) सहित पंचायत की मुखिया अनिता सोरेन, उप मुखिया मोहन मांझी पहुंचे थे।

बाहा बोंगा समिति अध्यक्ष जेड़ी किस्कू सहित अन्य सदस्यों द्वारा आंगंतुक अतिथियों, प्रतिनिधियों का स्वागत किया गया। विशिष्ट अतिथि अशोक मुर्मू ने पंचायत प्रतिनिधियों संग फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने संथाली भाषा मे किये गये सम्बोधन मे कहा कि सरहुल एक पर्व ही नही, हमारी संस्कृति, सभ्यता एवं प्रकृति के प्रति आभार प्रकट करने का सुनहरा अवसर है। उन्होने मांदर बजाकर आदिवासी महिलाओं संग नृत्य मे साथ दिये। समिति की ओर से सभी के कानो मे सखुवा के फुल खोसे गये।

मौके पर् मुखिया अशोक प्रग्नेत, चमन सोरेन, रामप्रसाद प्रग्नेत, फागु मुर्मू, दुलीचंद मांझी, लोविश्वर मरांडी, गणेश सोरेन, किशोर प्रग्नेत, अमित सोरेन, बिजय रजवार, सुमन देवी, गंगा, धीरेन, सुफल, सहदेव, बेनीलाल, राधनाथ सोरेन, बंधन मरांडी, जगदीश मुर्मू, वीरेंद्र मुर्मू सहित सैकड़ो महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग आदि उपस्थित थे। यहां मेला भी लगाया गया था, जिसका लुफ्त बच्चे, युवतियां विशेष रूप से उठा रहे थे।

 176 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *