Advertisement

बहा बोंगा समिति ने परसाडीह में सरहुल पर्व मनाया

फिरोज आलम/जैनामोड़(बोकारो)। आदिवासी समाज द्वारा प्रकृतिक पूजा को बहा बोंगा समिति परसाडीह (Bonga commitee Parsadih) केेे हद में 30 मार्च को निर्मलडीह में सरहुल पूजा के रूप में मनाया। जिसमे मुख्य अतिथि बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह ने प्राकृतिक पूजा में आयोजित मेला का उद्घाटन किया।
इस मौके पर विधायक जयमंगल सिंह (MLA Jay mangal Singh) ने कहा कि आज के दिन झारखंड के आदिवासियों का पवित्र पर्व सरहुल के रूप में प्रकृति की पूजा करने से हमें स्वच्छ हवा मिलती है। उन्होंने कहा कि झारखंड को अलग राज्य बनाने में आदिवासी नेता दिशम गुरु शिबू सोरेन का बड़ा हाथ है। आज राज्य में महागठबंधन की सरकार में मुखिया हेमंत सोरेन है जो आदिवासियों को सरना कोड 2021 के लिए झारखंड सरकार में सरना कोड को पारित कर केंद्र सरकार को भेज दिया गया है। अब झारखंड में आदिवासियों का सरना कोड लागू होगा। जिलाध्यक्ष हीरालाल मांझी ने कहा कि आदिवासियों का पर्व प्रकृति का होता है। हम झारखंड के लोगों को एक संदेश के रूप में है। इस मौके पर समाजसेवी अनिल दीगार, मांझी हराम, सोहन किस्कू, जोबा मांझी, राम प्रसाद किस्कू, सुफल मरांडी, प्रमोद कुमार मुर्मू, राखी लाल किस्कू, अजय किस्कू, धनी लाल किस्कू, सुनील मुर्मू, बाबूराम किस्कू, प्रमोद कुमार मुर्मू, संजय मुर्मू, बालेश्वर मुर्मू, देवीलाल सोरेन, रामप्रसाद सोरेन, पंचायत समिति सदस्य तारा देवी के साथ दर्जनों लोग शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *