Advertisement

बगोदर विधायक नागेन्द्र महतो ने सदन से की बड़े उद्योग स्थापना की मांग

अशोक कुमार/बगोदर (गिरिडीह)। बगोदर विधायक नागेन्द्र महतो ने झारखंड विधानसभा में अपने विधानसभा क्षेत्र में बड़े उद्योग की स्थापना की मांग की है।

जानकारी के अनुसार विधायक महतो ने सदन में कहा है कि बगोदर विधान सभा क्षेत्र में बड़े उद्योग के नहीं रहने से पलायन की समस्या बढी है। यहां के युवा को रोजगार के लिए अन्य प्रदेश व् अन्य देश में रोजगार के लिए जाना पड़ता है। बताया जाता है कि क्षेत्र के युवा अपना घर परिवार को छोड़ कर दो साल से अधिक समय तक विदेश में रहते है। ऐसी स्थिति में कई प्रवासी मजदुर हादसे का शिकार हो चुके है। उनके परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। बगोदर में बड़े उद्योग के निर्माण होने से इस क्षेत्र के युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार मिलेगा।

विधायक ने सदन को बताया कि रोजगार के लिए अन्य प्रदेशों में युवा जाते है। ऐसे में कई बार अन्य देश जाकर फंस जाते है। इसे लेकर उनके घर वाले परेशान रहते है। आर्थिक स्थिति को अच्छी करने के चक्कर में उनकी स्थिति और खराब हो जाता है। कई महीनों तक फंसे रहने के बाद केन्द्र व राज्य सरकार के प्रयास के बाद प्रवासी मजदुरों की वतन वापसी हो पाता है। बड़े उद्योग की स्थापना होने से आसपास के रहिवासी खासकर युवाओं को रोजगार मिलेगा। रोजगार मिलने से घर परिवार के साथ रहकर रोजगार से जुड़ने से उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। इससे बच्चों के शिक्षा में सुधार होगा और इस क्षेत्र के बच्चों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने का मौका मिलेगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *