अशोक कुमार/बगोदर (गिरिडीह)। गिरिडीह जिला के हद में बगोदर प्रखंड क्षेत्र के औरा पोंचरी मार्ग पर वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग हजारीबाग (पूर्वी वन प्रमंडल) द्वारा 27 जुलाई को 76वां वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बगोदर विधायक नागेंद्र महतो को फलदार वृक्ष देकर स्वागत किया गया।
जानकारी के अनुसार कार्यक्रम के दौरान विधायक महतो ने वृक्षारोपण कर क्षेत्र के रहिवासियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि बदलते जलवायु और बढ़ते प्रदूषण से निपटने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने की आज भी आवश्यकता है। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों, वन कर्मियों और आमजनों से अपील की कि सभी को अपने जीवन में कम से कम एक पेड़ जरूर लगाना और उसका संरक्षण करना चाहिए।
महोत्सव में डीएफओ विकाश कुमार उज्जवल, बगोदर प्रखंड प्रमुख आशा राज, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सरवर खान, जिप सदस्य प्रतिनिधि माथुर प्रसाद, रेंजर सुरेश राम, अनिल अग्रवाल, सोनू सिंह, रघु सोनी, प्रयाग महतो, बीरबल महतो, सेवा रविदास, सहदेव महतो, देवेंद्र मंडल, कार्तिक महतो सहित बड़ी संख्या में महिला पुरुष मौजुद थे। कार्यक्रम के समापन के अवसर पर विधायक द्वारा दर्जनों रहिवासियों के बीच फलदार वृक्ष का वितरण किया गया।
![]()













Leave a Reply