Advertisement

बगदा रहिवासी सीधेश्वर प्रसाद वर्मा का ह्रदय गति रुकने से निधन

प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। कसमार प्रखंड के हद में बगदा रहिवासी समाजसेवी सीधेश्वर प्रसाद वर्मा का 13 जून को ह्रदय गति रुकने से निधन हो गया। वे 75 वर्ष के थे।

जानकारी के अनुसार दिवंगत वर्मा के निधन की सूचना के बाद पूरे कसमार क्षेत्र में शोक की लहर फैल गया है। उनके निधन पर गोमियां विधायक डॉ लम्बोदर महतो, जिप उपाध्यक्ष बबिता देवी, जिप सदस्य अमरदीप महाराज सहित दर्जनों गणमान्य जनों ने शोक व्यक्त किया है।

उनके निधन पर विधायक डॉ महतो ने कहा कि स्वर्गीय वर्मा गाँव में अपनी सरल स्वाभाव से अलग पहचान बनाए हुए थे। गाँव के विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। वे सरल हृदय समाजसेवक थे।

मौक़े पर विभिन्न संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों ने भी दूरभाष से संपर्क कर उनके पुत्र गौतम वर्मा से बात कर उन्हें ढाढस बंधाया। दिवंगत वर्मा के परिजनों ने बताया कि 13 जून की सुबह वे नित्य की भांति उठ कर चाय पिया। इसके बाद लगभग 8 बजे नहाने बाथरूम गये। जब काफी देर होने लगा तो घरवालों को किसी अनहोनी की आशंका महसूस हुई।

परिजनों ने दरवाजा खटखटाया मगर जब कोई जवाब नहीं मिला तब दरवाजा को तोड़ा गया। वे बाथरूम में बेशुध होकर गिरे थे। आनन फ़ानन में उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *