प्रहरी मेला को सफल बनाने को लेकर बगदा पंचायत कमिटी का गठन

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड का प्रसिद्ध प्रहरी मेला जो खैराचतर में मार्च माह में लगेगा, इस बार 25 वर्ष पूरा करने वाला है। उक्त प्रहरी मेला के सफल आयोजन को लेकर पंचायत स्तरीय कमिटी का गठन पंचायत वाइज की जा रही है।

इसी कड़ी में कसमार प्रखंड के हद में बगदा पंचायत कमिटी के गठन को लेकर 4 फरवरी को एक बैठक बगदा में आयोजित किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से वकील कुमार प्रजापति को अध्यक्ष, भोला स्वर्णकार को उपाध्यक्ष, जनार्दन प्रजापति को सचिव, अशोक प्रजापति व् रविन्द्र कपरदार को उप सचिव, अखिलेश्वर मरांडी को कोषाध्यक्ष के अलावे राजेश चक्रवर्ती, प्रेम कुमार, आदि।

विवेक ठाकुर, रोशन सिंह, संजय कपरदार, वीरेंद्र करमाली, पंकज महतो, कामेश्वर महतो, गौतम महतो, अमित महतो को संयोजक एवं दीपराज चक्रवर्ती, विक्की, संजय प्रजापति, विमल वर्मा, धीरज भट्टाचार्य, सुखदेव मुर्मू एवं संजय महतो को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। उक्त बैठक में उपस्थित तमाम गणमान्य जनों ने एक मत से प्रहरी मेला को सफल बनाने के लिए हर संभव प्रयास करने का वचन दिया।

 23 total views,  23 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *