Advertisement

बफ्टा टीम की वैलेंटाइन डे स्पेशल प्रस्तुति म्यूजिक वीडियो तुम पर मरते रहे

युधिष्ठिर महतो/धनबाद (झारखंड)। तुम पर मरते रहें वैलेंटाइन डे स्पेशल म्यूजिक वीडियो हैं। यह कहना हैं चार्ली चैपलिन टू हीरो राजन कुमार का।म्यूजिक वीडियो सोशल मीडिया पर जारी करते हुए राजन ने एक पोस्ट साझा किया हैं। जिस पर उन्होंने उक्त बातें कही है।

ज्ञात हो कि वेलेंटाइन डे पर गायक सत्यम सिंह की मधुर और कर्णप्रिया आवाज में यह गीत हैं।जबकि, कल्पश्वनी और हीरो राजन की रोमांटिक जोड़ी इसमें हैं। दोनों की अदाकारी म्यूजिक वीडियो को और भी आकर्षक बनाती है।

हीरो राजन ने कहा कि झारखंड के आदिवासी नर्तकों का योगदान इसे खास बनाता है। सुनील मुंडा का कैमरा वर्क हैं, जबकि बफ्टा टीम ने इसे प्रस्तुत किया है। यह एक रोमांटिक म्यूजिक वीडियो है, जिसमें श्रोताओं एवं दर्शकों को एक मनमोहक मनोरंजन का अनुभव होगा। ऑडियो दर्शकों को झुमाने वाला हैं। वहीं वीडियो लुभाने वाला हैं। राजन कुमार की दर्शकों से अपील हैं कि इस वैलेंटाइन डे इस म्यूजिक वीडियो का भरपूर आनंद लें और युवा इस गीत पर ज्यादा से ज्यादा रिल्स बनाये।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *