Advertisement

पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष ने पलिहारी गुरुडीह में किया ट्रांसफार्मर का उद्घघाटन

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। झारखंड राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष ने 25 फरवरी को गोमियां प्रखंड के पलिहारी गुरुडीह में ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया। यहां ट्रांसफार्मर लगने से रहिवासियों में हर्ष देखा जा रहा है।

जानकारी के अनुसार पलिहारी गुरुडीह पंचायत के स्टेशन रोड में झारखंड राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद महतो ने 200 केवीए क्षमता ट्रांसफार्मर का उद्घाटन 25 फरवरी को किया। मौके पर रहिवासियों ने बाजे गाजे के साथ माला पहनाकर आयोग अध्यक्ष का स्वागत किया।

मौके पर आयोग अध्यक्ष योगेंद्र ने कहा कि वे हर संभव क्षेत्र की जनता की सेवा में लगे हैं। कहा कि जहां भी उनकी जरूरत होगी, जनता की सेवा में वे हमेशा तत्पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि खुद वे जमीन से जुड़े रहे हैं, इसलिए जनता की समस्या को समझते हैं।

मौके पर पंचायत की मुखिया शांति देवी, पंसस सुशीला देवी, प्रखंड उपाध्यक्ष अमित पासवान, वार्ड सदस्य यासमीन परवीन, पिंटू पासवान, ललिता देवी, राजू शाह, बबलू स्वर्णकार सहित सैकड़ो की संख्या में रहिवासी मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *