Advertisement

चाईबासा में करेंगे बाबूलाल मरांडी जीत का शंखनाद-दिनेशानन्द गोस्वामी

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। सिंहभूम लोकसभा प्रभारी डॉ दिनेशानन्द गोस्वामी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की जनसभा जिला मुख्यालय चाईबासा स्थित खुदकट्टी मैदान ताम्बो चौक में 22 अप्रैल को 11बजे से होगी।

गोस्वामी ने कहा कि उक्त जनसभा में भाजपा प्रदेश अध्य्क्ष व् पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि उक्त जनसभा में प्रदेश अध्यक्ष सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव से आये कार्यकर्ताओं के समक्ष भाजपा नीत प्रत्याशी गीता कोड़ा का जीत का शंखनाद करेंगे। जबकि जनसभा में राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय कई नेता सम्मिलत होंगें।

भाजपा ने गोस्वामी ने बताया कि 22अप्रैल को पार्टी प्रत्याशी गीता कोड़ा पूर्वाहन 10 बजे गांधी मैदान से हजारों कार्यकर्ताओं साथ पदयात्रा कर खुदकट्टी मैदान स्थित जनसभा में शामिल होंगी और 1 बजे अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *