Advertisement

बेरमो कोयलांचल में याद किये गये सन् 1857 के नायक बाबू कुंवर सिंह

अन्याय विरोधी व स्वतंत्रता प्रेमी बाबू वीर कुंवर सिंह कुशल सेना नायक थे-कुमार गौरव

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के करगली बाजार स्थित वीर कुंवर सिंह मेमोरियल क्लब में 23 अप्रैल की शाम कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य जनों ने सन् 1857 स्वतन्त्रता संग्राम के नायक वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा पुष्प अर्पित किये।

कुंवर सिंह जयंती के अवसर पर यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव सिंह ने वीर कुंवर सिंह की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 80 वर्ष की उम्र में भी उन्होंने अंग्रेजों के विरुद्ध तलवार उठायी थी। अन्याय विरोधी व स्वतंत्रता प्रेमी बाबू वीर कुंवर सिंह कुशल सेना नायक थे।

अपने ढलते उम्र और बिगड़ते सेहत के बावजूद भी उन्होंने कभी भी अंग्रेजों के सामने घुटने नहीं टेके, बल्कि उनका डटकर मुकाबला किया। अपनी वीरता से युवाओं को प्रेरित किया था। उन्होंने कई आर्थिक एवं सामाजिक सुधार भी किये।

क्लब के अध्यक्ष इंद्रजीत मुखर्जी ने कहा कि वीर कुंवर सिंह ने 80 वर्ष की उम्र में मातृभूमि के लिए अपनी जान की बाजी लगायी थी। पूरी दुनिया में शायद ही ऐसा कोई दूसरा उदाहरण हो। उन्होंने बताया कि वर्ष 1994 से प्रत्येक वर्ष क्लब द्वारा नारायण सेवा सहित कई तरह का कार्यक्रम किया जाता है।

मौके पर रणविजय सिंह, अविनाश सिंह, भोली सिंह, सलीम अख्तर, सुनील सिंह, रंजीत सिंह, नईम अंसारी, मंटू सिंह, पप्पू सिंह, विनय सिंह, अशोक कुमार, अरुण सिंह, दीपक दुबे, गुड्डू खान, राजीव झा, टूटू सिंह, शिबू कुमार, नवीन सिंह, विकास रजवार आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *