Advertisement

अंतर्राष्ट्रीय निबंध प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान पाने पर बबलू कुमार महतो सम्मानित

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में विश्व स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त कर जिले और राज्य का नाम रोशन करने वाले प्रतिभाशाली छात्र बबलू कुमार महतो को झारखंड की राजधानी रांची के बरीयातु थाना में पुलिस अधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया।

इस उपलब्धि पर थाना परिसर में आयोजित एक संक्षिप्त समारोह में पुलिस अधिकारियों ने उन्हें कलम भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पुलिस अधिकारियों ने कहा कि बबलू कुमार महतो की यह सफलता न केवल उनके परिवार और क्षेत्र के लिए गौरव की बात है, बल्कि यह राज्य के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने कहा कि मेहनत, लगन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से कोई भी छात्र अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकता है।

अधिकारियों ने कहा कि आज के युवाओं को शिक्षा और ज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने की आवश्यकता है। बबलू की उपलब्धि यह साबित करती है कि छोटे स्थानों से निकलकर भी विद्यार्थी अपनी प्रतिभा के दम पर विश्व स्तर पर पहचान बना सकते हैं। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें आगे भी इसी प्रकार मेहनत करते हुए देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

गौरतलब है कि बबलू कुमार महतो ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इस प्रतिष्ठित निबंध प्रतियोगिता में हिंदी भाषा में निबंध लिखकर विश्व स्तर पर द्वितीय स्थान हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। स्थानीय रहिवासियों, शिक्षकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी उनकी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें साधुवाद दी है और भविष्य में और बड़ी उपलब्धि हासिल करने की शुभकामनाएं दी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *