एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। झारखंड की राजधानी रांची के दरभंगा हाउस स्थित सीसीएल मुख्यालय में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की पुण्यतिथि पर 6 दिसंबर को श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सीसीएल के जनसंपर्क विभाग के अनुसार बाबा साहेब के परिनिर्वाण दिवस पर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ आशा लकड़ा तथा सीसीएल के मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) पकंज कुमार बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की महापरिनिर्वाण दिवस (पुण्यतिथि) पर तमाम जनों द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ आशा लकड़ा तथा मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) पंकज कुमार उपस्थित रहे। इस अवसर पर सीसीएल के महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष, कर्मचारी एवं ट्रेड यूनियन के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि डॉ लकड़ा को सीवीओ द्वारा पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत के साथ की गयी।

इसके उपरांत डॉ लकड़ा, सहित उपस्थित सभी सम्मानित अतिथियों ने मुख्यालय परिसर स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित की। मौके पर डॉ आशा लकड़ा ने कहा कि बाबा साहेब ने भारत को वह संविधान दिया, जिसने हर नागरिक को समान अधिकार, सम्मान और अवसर का मार्ग प्रशस्त किया। उनकी शिक्षा व् संघर्ष हमें न्याय, समता और बंधुत्व के मूल्यों पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं। उनकी महापरिनिर्वाण दिवस (पुण्यतिथि) पर हम सभी उनके दिखाए पथ पर चलने का संकल्प लेते हैं। उन्होंने सीसीएल प्रबंधन का भी इस तरह के आयोजन के लिए साधुवाद दिया।
![]()













Leave a Reply