एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। झारखंड की राजधानी रांची के सीसीएल मुख्यालय दरभंगा हाउस में बीते 6 दिसंबर को संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया।
इस अवसर पर सर्वप्रथम दरभंगा हाउस परिसर में स्थापित बाबा साहेब की प्रतिमा पर तमाम अतिथियों व् उपस्थित जनों द्वारा पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। इसके बाद परिसर में स्थित एससी/एसटी, ओबीसी कार्यालय परिसर में बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प व् माला अर्पित किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने बाबा साहेब द्वारा बताये मार्ग पर चलने तथा उनके द्वारा बनाये संविधान का अक्षरशः अनुपालन की बात कही।

वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान में बाबा साहेब द्वारा बनाये गये संविधान खतरे में है। इसे बचाये रखने की हम सबों की जिम्मेदारी है। कहा गया कि वर्तमान केंद्र सरकार संविधान की अवहेलना कर रही है। कहा गया कि जब संविधान के अनुसार देश के संविधानिक प्रमुख को निरपेक्ष रहना है, ऐसे में किसी एक धर्म का मुख्य यजमान देश का प्रधानमंत्री जैसे प्रमुख पद पर रहते हुए कैसे माने जाएंगे। यह खुल्लम खुल्ला संविधान को बदलने के लिए किया गया प्रयास है। यह सब मनुवादियों की कुत्सित सोंच को दर्शाता है।
वक्ताओं द्वारा कहा गया कि बाबा साहेब ने दलित समाज को एक मजबूत अस्त्र संविधान दिया है। इसे बदलने का हम सभी को विरोध करना होगा। कहा गया कि आज मनुवादी सोंच वालो ने संविधान प्रदत्त हमारे आरक्षण को छीनने का प्रयास किया जा रहा है। जरूरत है हमें अपने एकता को बनाये रखने की। हम जितना शिक्षित होंगे उतना अधिक सशक्त बनेंगे। कहा गया कि बाबा साहेब ने कहा है कि शिक्षा वह अस्त्र है कि जो जितना शिक्षित होगा वह उतना ताकतवर शेर होगा।

अध्यक्षता सेवानिवृत आयुक्त डी. सी. डॉन्ग तथा धन्यवाद ज्ञापन एससी/एसटी, ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बृज किशोर पासवान ने की, जबकि इस अवसर पर पुर्व आयुक्त डॉन्ग, मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पासवान, झारखंड पुलिस एसोसिएशन उपाध्यक्ष रोहित पंडित, पुलिस उपाधिक्षक आर. एल. राम, महेंद्र प्रसाद, तेजलाल राम, ए. राम, अर्जुन मुंशी, महेंद्र प्रताप आदि ने अपने विचार व्यक्त की। मौके पर बड़ी संख्या में महिला, पुरुष सीसीएल कर्मी सहित प्रबुद्ध व् गणमान्य जन उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply