Advertisement

हजारों समर्थकों के साथ बाबा खान आरपीआई में शामिल

प्रहरी संवाददाता/मुंबई। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आर पी आई) के केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले की मौजूदगी में मुंब्रा के लोकप्रिय युवा नेता नदीम खान उर्फ बाबा खान ने अपने हजारों समर्थकों के पार्टी का दमन थाम लिया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। बांद्रा पूर्व के बीकेसी परिसर में स्थित उनके निवासीय कार्यालय में सम्मान समारोह में नदीम खान उर्फ बाबा खान ने कहा कि धर्मनिरपेक्ष व विकासवादी विचारधारा से प्रभावित होकर मैं और मेरे सहयोगियों ने आरपीआई में प्रवेश किया है, उन्होंने इस अवसर पर यह भी कहा कि महज आरपीआई की विचारधारा से प्रभावित होकर मुंबई सहित देश की प्रमुख हस्तियों का केंद्रीय मंत्री के साथ जुड़ने का सिलसिला लगातार जारी है।

गौरतलब है कि शांत स्वभाव के स्वामी बाबा खान ने इस मौके पर कहा कि मैं संविधान का रक्षक हूं। भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के विचारों से प्रभावित होकर मैं आरपीआई का सदस्य बना हूं। ऐसे में मेरी तरह देश के करोड़ों भारतीय, जो संविधान को सर्वपरी मानते हैं और बाबा साहब के विचारों से प्रभावित हैं, उनके लिए यहां का दरवाजा हमेंशा खुला है और खुला रहेगा। देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए हमेशा आवाज बुलंद करता रहूंगा।

देश की जानी मानी संस्था एनएसएसीबी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एड. ओमप्रकाश मिश्रा ने उन्हें बधाई देते हुए कहा की गरीबों, मजलूमों, मजदूरों और पिछड़ों की आवाज बुलंद करने वाले रामदास आठवले के नेतृत्व में आम जनता के लिए हम एक जुट हैं। वहीं दूसरी ओर आम जनता का मान-सम्मान बढ़ रहा है। इस लिए मेरा आरपीआई के प्रति जन-विश्वास बढ़ा है और समाज के सभी वर्गों के सम्मानित देशवासी लगातार आरपीआई की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। ताकि देश को गति दिया जा सके और देश आगे बढ़े।

Tegs: #Baba-khan-joins-rpi-with-thousands-of-supporters

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *