Advertisement

आजाद हिंद फौज संघर्ष समिति ने मनायी नेताजी की 125वीं जयंती

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। गोमियां प्रखंड (Gomian block) के हद में होसिर चौक पर 23 जनवरी को आजाद हिन्द फौज संघर्ष समिति द्वारा नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 125वीं जयंती मनायी गयी। मौके पर दर्जनों रहिवासियों ने नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

नेताजी की जयंती के अवसर पर संघर्ष समिति के सदस्यों ने सर्व प्रथम नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और नेताजी सुभाष चन्द्र बोस अमर रहे, भारत माता की जय के नारे लगाये।

मौके पर समिति के अध्यक्ष उमेश राम (Committee Chairman Umesh Ram) ने नेताजी की जिवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 को उड़ीसा के कटक में हुआ था।

उनकी माता का नाम प्रभावति दत्त और पिता का नाम जानकी बोस था। नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने भारत में आजाद हिन्द फौज का गठन किया था। वे देश के सच्चे सिपाही थे।

जयंती कार्यक्रम को संबोधित करते हुए होसिर के पूर्व मुखिया घनश्याम राम ने कहा कि आज हमलोगों को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के बताये गये रास्ते पर चलने की जरूरत है, तभी देश के लोगों को उनका हक अधिकार मिल सकेगा।

समिति के सचिव सुरेन्द्र प्रसाद यादव ने कहा कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने देश की आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने आजाद हिन्द फौज का गठन कर देश के लोगों से अपील की।

उन्होंने प्रमुख नारा दिया था कि तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आज़ादी दूंगा। सचिव सुरेन्द्र प्रसाद यादव ने कहा कि गोमियां विधान सभा में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस का प्रतिमा होसिर चौक में है। जिसका सौंदर्यीकरण पर समिति द्वारा बल दिया जाएगा।

कार्यक्रम (Program) में बसंत राम, मोहन प्रसाद ठाकुर, मनोज प्रसाद, देवेन्द्र राम, विशाल कुमार, जगदीश सिंह, विष्णु लाल सिंह, भोला सिंह, तिलेश्वर यादव, अनिल प्रसाद, विनोद राय, चन्द्रदीप नारायण देव, मुन्ना शर्मा, संतोष रविदास, राज कुमार रविदास, विनायक चौधरी, सुरेश ठाकुर, नवनी नायक, सामू दास मुंडा आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *