अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर अंचल के जहांगीरपुर पंचायत में सांसद राजीव प्रताप रूडी की पहल पर 28 जनवरी को आयुष्मान कार्ड निर्माण शिविर लगाया गया।
सांसद रूडी के निजी सचिव रामाकांत सिंह की उपस्थिति में आयोजित उक्त कैंप में 235 लाभुक रहिवासियों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया। मौके पर सांसद के निजी सचिव के अलावा बीडीसी राहुल सिंह, अमरेन्द्र सिंह वार्ड 5 के मनोज कुमार, गोलू कुमार, राजीव रंजन, मुन्ना, सन्नी, हरेंद्र ठाकुर आदि ने कैंप में सहयोग किया।
जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना आयुष्मान वय वंदना कार्ड, बीमार नहीं रहेगा लाचार बीमारी का होगा मुफ्त इलाज के श्लोगन के साथ उत्साहपूर्ण माहौल में पात्र जनों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया।
![]()













Leave a Reply