एस. पी. सक्सेना/बोकारो। निषिद्ध मादक पदार्थों एवं नशे के दुष्प्रभाव विषय पर 23 जून को बोकारो जिला के हद में जारंगडीह स्थित के बी कॉलेज बेरमो में जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।
केबी कॉलेज राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई एवं आईक्यूएसी के संयुक्त तत्वावधान में प्राचार्य लक्ष्मी नारायण की अध्यक्षता में निषिद्ध मादक पदार्थों एवं नशे के दुष्प्रभाव विषय पर सेमिनार सह जागरूकता कार्यशाला का आयोजन दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर प्राचार्य लक्ष्मी नारायण ने कहा कि बीते 31 मई विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के दिन से ही क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। झारखंड सरकार 10 से 26 जून तक नशे के विरुद्ध राज्यव्यापी जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया है। उसी के आलोक में एनएसएस ईकाई द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। मौके पर नशा मुक्त समाज निर्माण संकल्प के साथ सेमिनार सह जागरूकता कार्यशाला की शुरुआत की गयी।

कार्यशाला में प्रोफेसर इंचार्ज गोपाल प्रजापति ने बताया कि मादक पदार्थों के सेवन से हृदय रोग, फेफड़ों की बीमारी, कैंसर, मानसिक स्वास्थ्य समस्या, लीवर की बीमारी जैसी गंभीर बीमारियां हो सकती है। डॉ अरुण कुमार रॉय महतो ने बताया कि नशे की लत से व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है, जिससे वह बीमारियों के प्रति अधिक संवेदनशील हो जाता है। डॉ प्रभाकर कुमार ने बताया कि मादक पदार्थों व नशे के दुष्प्रभाव की जानकारी से आमजनों को नशे से दूर रहने व स्वस्थ जीवन जीने में मदद मिलेगी।
कार्यक्रम के अंत में मानव श्रृंखला बनाकर नशा मुक्त समाज निर्माण का उपस्थित जनों ने संकल्प लिया।
सेमिनार सह जागरूकता कार्यशाला में एनएसएस स्वयं सेवकों व दर्जनों छात्र छात्राओं ने पोस्टर, स्लोगन, भाषण, निबंध, रंगोली, हस्ताक्षर अभियान में भाग लिया। जिनमें सुमीत कुमार सिंह, जागृति कुमारी, सोनू कुमार शर्मा, आकांक्षा अग्रवाल, युवांशी कुमारी, आंचल कुमारी, सुधांशु कुमार, पीयूष कुमार मंडल, मो. कैसीन रजा, शिव शंभु कुमार भारती, अंतरा कुमारी आदि शामिल थे। संचालन डॉ प्रभाकर कुमार, धन्यवाद ज्ञापन रविंद कुमार दास ने किया। कार्यशाला में उपरोक्त के अलावा डॉ साजन भारती सहित सैकड़ो छात्र छात्राएं व् एनएसएस स्वयं सेवको की उपस्थिति रही।
![]()













Leave a Reply