रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के टांगटोना, बरई कला एवं कसमार पंचायत में राह सोसाइटी द्वारा व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया।
जानकारी के अनुसार सूचना एवं जन संपर्क विभाग बोकारो के निर्देशानुसार प्रखंड के हद में खैराचातर स्थित राह सोसाइटी की टीम ने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए गीत, लोक-संगीत और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूक किया।
कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा, किसान योजनाओं सहित झारखंड सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी सरल और मनोरंजक तरीके से दी गयी। टीम लीडर कुमार गौरव ने बताया कि सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ ग्रामीणों तक पहुँचे, इसी उद्देश्य से उनकी टीम लगातार अलग-अलग पंचायतों में जाकर जागरूकता कार्यक्रम कर रही है। कहा कि ग्रामीणों में इस कार्यक्रम को लेकर अच्छा उत्साह देखा जा रहा है।
जनजागरूकता अभियान में शामिल कलाकारों में लोक गायक हबीब नाज़, रामकिशुन महतो, मंटू करमाली, सुनील कालिंदी, पायल कुमारी, सावित्री सिंह और रेशमा बानो प्रमुख रूप से शामिल थे। टीम ने गीत और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
![]()













Leave a Reply