एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध बीते 10 जून से आगामी 26 जून तक आयोजित राज्यव्यापी जागरूकता कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन को लेकर नगर विकास एवं आवास विभाग झारखंड सरकार रांची के निर्देशानुसार नशा मुक्त झारखंड अभियान चलाया जा रहा है।
इसके तहत बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद के शहरी क्षेत्र में 12 जून को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आम जनों को निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरूपयोग को लेकर जागरूक किया गया। जिसमें शपथ ग्रहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। साथ ही आम जनों को निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरूपयोग को लेकर प्रचार-प्रसार वाहनों से प्रचार करने हेतु हरी झंडी दिखाई गई।
उक्त कार्यक्रम में नगर प्रबंधक, विधि सहायक, सीएलटीसी, राजस्व निरीक्षक, राजीव कुमार, देवोजीत कुमार, शंकर कुमार, सपना कुमारी, सामुदायिक संगठनकर्ता, सीआरपी, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं एवं कार्यालय कर्मी उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply