Advertisement

स्वच्छता पखवाड़ा के तहत सीसीएल एडेड विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में सीसीएल बीएंडके क्षेत्रीय प्रबंधन द्वारा चलाए गए स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के तहत 30 जून को समापन समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

स्वच्छता पखवाड़ा समापन के अवसर पर क्षेत्र के करगली स्थित अफिसर्स क्लब में सीसीएल एडेड स्कूल के बीच स्वच्छता के प्रति जागरूकता के लिए कई प्रतियोगितात्मक इवेंट के प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। सीसीएल एडेड स्कूलों में शिशु विकास विधालय संडे बाजार बेरमो के छात्र-छात्रओं को प्रतियोगिता में अव्वल प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया।

इसमें जूनियर ग्रुप में निबंध लेखन के लिए सनिला कुमारी, साक्षी कुमारी तथा अभय गोप को क्रमश: प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। जबकि इसी इवेंट में सिनियर ग्रूप में मेनका कुमारी, अनिषा कुमारी तथा अंतरा कुमारी को क्रमशः प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

ड्राइंग व् पेन्टिंग प्रतियोगिता के सिनियर ग्रूप में अंतरा कुमारी, पियूष कुमार तथा रूद्र कुमार एवं जूनियर ग्रुप में राहुल कुमार, संजना कुमारी तथा दीप्ति कुमारी को क्रमश: प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जबकि स्वच्छता विषय पर भाषण प्रतियोगिता में जूनियर ग्रुप के देव कुमार, रोजी खातुन तथा अंजलि कुमारी एवं सिनियर ग्रुप के श्रेया सलोनी, अभय गोप तथा मो. मुदस्सीर को क्रमश: प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं नुक्कड नाटक के लिए अंशु कुमारी, अनिकेत कुमार, श्रद्धा कुमारी, श्रेया सलोनी, विकास कुमार व् आंचल कुमारी तथा नुक्कड़ नाटक की निर्देशिका स्वेता कुमारी को सीसीएल प्रबंधन द्वारा सम्मानित किया गया।

सम्मानित होने वालों में उक्त विद्यालय की शिक्षिका ममता सिन्हा, उमा वर्मन, प्राचार्या शशि बाला शर्मा तथा अंग्रेजी शिक्षक संजीव कुमार शामिल रहे। इस अवसर पर क्षेत्रीय महाप्रबंधक केएस गैवाल ने अपने संदेश में विद्यालय के छात्र-छात्राओं तथा उपस्थितों को हमेशा स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने तथा अन्य को भी जागरूक करने की बात कही।

मौके पर क्षेत्रीय वित्त प्रबंधक ज्ञानेन्दु चौबे, विभागाध्यक्ष मानव संसाधन विनय रंजन टुडू, मैनेजर एचआर पी एन सिंह, एरिया सेल आफिसर वी एन पांडेय, एरिया नोडल अधिकारी सीएसआर संजीत कुमार सहित दर्जनों अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक- शिक्षिकाएं तथा अन्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *