रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के प्लस टू हाई स्कूल पेटरवार में 16 मई को सहयोगिनी द्वारा सुरक्षित गांव कार्यक्रम के तहत गर्ल्स चाइल्ड ट्रैफिकिंग के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेश कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि कोई भी आपके गांव में अनचाहे व्यक्ति आते हैं और आपको यह कहते हैं कि आपको शहर में नौकरी मिलेगा। तुरंत आप कॉमिक बुक में दिए हुए टोल फ्री नंबर में कॉल करें। कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान बाल विवाह के खिलाफ जानकारी दिया गया तथा कहा गया कि बाल विवाह कानूनन अपराध है।
प्रधानाध्यापक द्वारा कहा गया कि यदि 18 साल से कम उम्र लड़की तथा 21 साल से कम उम्र लड़के का शादी हो रहा है। इस स्थिति में 1098 में कॉल कर सकते हैं।
सहयोगिनी के समन्वयक रवि कुमार राय ने बताया कि सुरक्षित गांव कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है कि कोई भी बच्ची या बच्चा महिला पुरुष तस्करी का शिकार ना हो। अगर इस तरह का मामला आता है तो तुरंत बताए गए उपरोक्त टोल फ्री नंबर पर कॉल करें। जिससे आरोपी पकड़ा जा सके।

कार्यक्रम में पेटरवार थाना के पुलिस अवर निरीक्षक राजेश उरांव, प्लस टू हाई स्कूल पेटरवार के प्रधानाध्यापक राजेश कुमार विश्वकर्मा, सहायक शिक्षक अशोक कुमार महतो, ललित नारायण महतो, लोकेश कुमार महतो, माय चॉइस फाउंडेशन स्टेट कोऑर्डिनेटर सुशीला सोनुआ आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply