Advertisement

गुरु गोविंद सिंह टेक्निकल कैंपस में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत 24 जून को गुरु गोविंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटी टेक्निकल कैंपस कांड्रा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिला उपायुक्त अजय नाथ झा के निर्देश एवं जिला परिवहन पदाधिकारी वंदना सेजवलकर के आदेशानुसार आयोजित किया गया।

जागरूकता कार्यक्रम का उद्घाटन पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) विद्या शंकर एवं पुलिस इंस्पेक्टर (यातायात) नीतीश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर कॉलेज के शिक्षकगण, विद्यार्थी एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। इस दौरान विद्यार्थियों और आम नागरिकों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, चार पहिया चालकों को सीट बेल्ट लगाने, तेज गति से वाहन न चलाने, शराब पीकर गाड़ी न चलाने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने जैसी हिदायतें दी गईं।

पुलिस इंस्पेक्टर नीतीश कुमार ने जानकारी दी कि इसी प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आगे भी अन्य स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। मौक़े पर गुरु गोविंद सिंह टेक्निकल कैंपस के निदेशक डॉ प्रियदर्शी जरूहार, प्रोफेसर रश्मि ठाकुर समेत अन्य गणमान्य मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *